साहिबगंज: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड :साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधकोल गांव में आज दोपहर तकरीबन 12 बजे जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो महिला समेत तीन लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा खुद थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार जमीन के पट्टा को लेकर आपसी विवाद चल रहा था इसी क्रम में रिश्ते में भतीजा बज्जल हेंब्रम ने अपने चाचा -चाची समेत तीन लोगों की लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक का नाम 65 वर्षीय नाथनियाल हांसदा, 62 वर्षीया बडकी मुर्मू 90 वर्षीया वृद्धा नोहा बेसरा बताया गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा भतीजा बज्जल हेंब्रम हत्या में प्रयुक्त किए गए लोहे के रोड के साथ तालझारी थाना पहुंचा और खुद को आत्मसमर्पण कर दिया। इधर घटना की जानकारी पाकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे समेत अन्य पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इधर एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की हत्या की गई है। मामले से जुड़े हत्यारा को गिरफ्तार कर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment