चाईबासा जिला में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरूद्ध झारखण्ड पुलिस की कार्रवाई जारी, बंकर ध्वस्त, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 Chaibasa ः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को बुधवार को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा जराईकेला थानान्तर्गत जंगली / पहाडी क्षेत्र में नक्सल सामग्री छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस) एवं कोबरा 209 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-07.08.2025 को जराईकेला थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया। संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को जराईकेला थानान्तर्गत हेंडेकुली के आस-पास जंगली / पहाड़ी के क्षेत्र में 03 नक्सल बंकर (Bunkers) को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त नक्सल बंकर से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। इस संबध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment