The ad is not displayed on the page
current post: मांगीलाल रूंगटा 10 +2 विद्यालय चाईबासा के वार्षिकोत्सव सह संस्थापक दिवस के अवसर पर वार्षिक पत्रिका का विमोचन, ID: 8047
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चाईबासा: मांगीलाल रूंगटा 10 +2 विद्यालय चाईबासा के भव्य सुसज्जित प्रांगण में आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को स्वर,समर्पण एवं श्रद्धा की आकर्षक भावाव्यक्ति के बीच विद्यालय के संस्थापक परमपूज्य मांगीलाल रुंगटा जी की 144 वी जयंती, विद्यालय स्थापना के 85 वर्ष तथा वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के उपलक्ष में आयोजित समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उपयुक्त श्री चंदन कुमार द्वारा सर्वप्रथम पूजनीय संस्थापक की मूर्ति का माल्यार्पण कर किया गया।
इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आगाज मसाल प्रज्वलन तथा मंच पर दीप प्रज्वलन करके किया गया जिसमें साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा, विशिष्ट अतिथि डॉ आर के सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा विद्यालय के पूर्व छात्र सम्मानित अतिथि श्रीमती राजकुमारी घोष HOD अरका जैन यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे । तत्पश्चात आगत अतिथियों का अभिवादन स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की वार्षिक पत्रिका *यूथिका* 2024 का मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि श्री चंदन कुमार उपायुक्त महोदय ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी और शिक्षक समाज पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ इनके संरक्षण और संवर्धन के प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने पुनः विद्यालय आकर सभी बच्चों तथा शिक्षकों से विस्तार पूर्वक बात करने का वादा किया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग सर ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
अतिथियों तथा शिक्षकों के बीच आयोजित रस्साकस्सी खेल में अतिथियों की टीम विजेता रही जिसका पुरस्कार उपायुक्त महोदय श्री चंदन कुमार ने ग्रहण किया। बैलून फोड़ प्रतियोगिता में विजेता अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग टोपनो रहे। सभी महिलाओं के लिए आयोजित हॉट पोटैटो गेम में प्रथम अंजलि कुमारी, द्वितीय सिद्धि शर्मा तथा तृतीय स्वीटी सिंह रही। कार्यक्रम में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम मानसिंह पूर्ति, द्वितीय संयुक्ता बिरवा तथा तृतीय आशा रानी बिरुली रही। ऑल राउंडर छात्र-छात्राओं में नीतीश कुमार तथा दीपिका देवगम को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
संस्थापक परिवार के माननीय सदस्य श्रद्धा मुकुंद जी रुंगटा ने अपने दादा जी के श्री चरणों में वंदन करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों विजेताओं प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
अंत में विभिन्न चरणों में क्रीड़ा प्रदर्शन के क्रम में सभी विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। मंच संचालन श्रीमती लेखा सिंह, श्री हिमांशु शेखर और श्रीमती सुषमा जोजोवार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अनंजय प्रसाद , श्रीमती स्वीटी सिंह, श्री अटल कंडुलना, श्री विजय महली, तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं तथा रुंगटा परिवार के सदस्यों का योगदान अतुलनीय एवं सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री त्रिशानु राय , श्री गुरमुख सिंह खोखर सहित नगर के गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। राष्ट्रगान तथा जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Author: Desh Live News



