जामताड़ा, झारखंड : झारखण्ड स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत आज से की गई। जामताड़ा करमाटांड़ रोड स्थित मैरेज होल में समारोह आयोजित की गई, जिसमें झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, सिविल सर्जन डॉक्टर ए एम सोरेन, एस डी ओ अनंत कुमार व जिले के स्वास्थ्य ए एन एम, जी एन एम, सहिया मौजूद थे। वहीं मंत्री ने स्वयं दवा का सेवन किया और लोगों से आग्रह किया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनायें।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि अब राज्य में स्वास्थ्य विभाग की विकास देखा जा सकता है, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत पूरे राज्य में किया गया है। जिसका समारोह जामताड़ा में आयोजित की गई है। झारखण्ड राज्य का ग्रामीण ट्राइबल एरिया है, जहाँ लोगों में फाइलेरिया का लक्षण दिखाई देता है लेकिन अभी तक इसपर काबू नहीं पाया गया है। लेकिन अब इस बीमारी को जड़ से समाप्त करना है इसके लिए सिविल सर्जन को सख्त हिदायत दी गई है कि गांव गांव तक इस दवा का वितरण करना है।
Author: Desh Live News



