मुसाबनी
मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ 193 बटालियन मुख्यालय के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के तहत मुसाबनी में बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली सीआरपीएफ मुख्यालय बानालोपा से निकलकर बानालोपा गांव होते हुए ब्लॉक एरिया, ब्लॉक कॉलोनी, माहुलबेड़ा ,बादिया, न्यू कॉलोनी, नेत्रा, धोबनी,मुसाबनी बस स्टैंड,सड़कघुटु, गिरिशडंडा, मेडिया एवं शास्त्री नगर होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत पर जवान भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लग रहे थे। इस मौके पर कमांडेंट ने अपने संदेश में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से ग्रामीणों और छात्रों में प्रत्यक्ष उत्साह देखने को मिला।जो राष्ट्रीय भावना को जागृत करने वाला था। यात्रा के दौरान जवानों ने तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल को देशभक्ति के जज्बे से सराबोर कर दिया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम 193 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा समग्रता, देश भक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया।
तिरंगा यात्रा में द्वितीय कमान अधिकारी, प्रेम कुमार सिहं,उमेश साह, उप कमांडेंट अनिल तिग्गा,
सूवेदार मेजर जीडी प्रबीर सामन्ता सहित 193 वाहिनी के सभी जावानो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा न सिर्फ हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, बल्कि यह हर भारतीय की शान है, जिसे हमें अपने दिल और घर दोनो में सम्मानपूर्वक स्थान देना चाहिए।
Author: Desh Live News



