चांडिल में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच की हालत गंभीर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरायकेला- खरसावां, झारखंड: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल में डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा शनिवार की शाम को हुआ। इस सड़क हादसे में कार पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन सभी घायलों को कार से निकलवाया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांडिल थाना पुलिस का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और यह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment