हजारीबाग,बड़कागांव : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में 16 अगस्त की रात पुलिस की बड़ी दबिश पड़ी है। पुलिस ने चट्टी बरियातू कोल माइंस में 12 अगस्त की देर शाम हाइवा ऑनर और पूर्व मंत्री के समर्थकों के बीच मारपीट में पांच समर्थकों की गिरतारी सूचना है, वहीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव धरना स्थल पर फरार बताए जा रहे हैं, वहीं बड़कागांव के पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद चट्टी बरियातू कोल माइंस में कमान संभाले हुए हैं।
ज्ञात हो कि बीते 1 अगस्त को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के जोरदाग गांव स्थित झुमरी टांड़ में चिमनी फायर कले ब्रिक्स व चारदीवारी संरचना को एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के विस्तार के दौरान एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस प्रबंधन और एमडीओ ऋत्विक द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके विरोध में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ 1अगस्त की शाम से धरना पर बैठे थे और चट्टी बरियातू कोल माइंस का कोयला ढुलाई और खनन कार्य पूरी तरह से बंद करा दिए थे! चट्टी बरियातू कोल माइंस के साथ हीं एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस से भी कोयला ढुलाई बंद करा दिया गया था! जो अभी तक बंद हैं!
लंबे समय तक भारत सरकार की बड़ी कंपनी एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में खनन और परिवहन कार्य बंद होने से और एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस से कोयला ढुलाई बंद होने से कई सवाल उठ रहे है।
Author: Desh Live News



