चाईबासा के सोनुआ थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण कर ले जा रहे थे बदमाश, गाड़ी से कूदकर भागी दोनों लड़कियां, स्थानीय मुखिया ने दोनों को पहुंचाया थाना, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा

चाईबासा के सोनुआ थानाक्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने की घटना सामने आई है। बीती रात को दोनों नाबालिग लड़कियां अपने घर के पास शौच करने गई थी, इस दौरान बदमाश दोनों को उठाकर अपहरण कर छोटा हाथी वाहन से ले गए।

बदमाश एक छोटा हाथी वाहन से दोनों लड़कियों को बैठाए थे और दूसरे वाहन में अपहरण करने वाले बदमाश बैठे थे। इस दौरान रास्ते में गाड़ी की गति धीमा होने पर दोनों लड़कियां गाड़ी से कूदकर भाग गई और गोईलकेरा थानाक्षेत्र गोटम्बा गाँव पहुंची। दोनों लड़कियों ने इस गाँव में सहिया के घर में रातभर शरण ली। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह स्थानीय मुखिया वहां पहुंचे और दोनों लड़कियों को सोनुआ थाना पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें