साहिबगंज: गाली गलौज के मामले में युवक को मारा चाकू हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज, झारखंड : जिरवाबाडी थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मार कर हत्या कर दी गई ।बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुर भट्टा गांव निवासी रामप्रवेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार उर्फ छोटू यादव के साथ तीन-चार युवकों के द्वारा गाली गलौज गुरुवार को हो गई थी। जिसको लेकर तीन चार युवकों के द्वारा महादेवगंज माल गोदाम रेक पॉइंट के पास राजीव कुमार उर्फ छोटू यादव को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के परिजनों को जानकारी मिलती ही जिरवाबाडी थाना क्षेत्र के महादेवगंज माल गोदाम पहुंचकर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। अस्पताल में चिकित्सक प्रशांत कुमार के द्वारा युवक को मृत्यु घोषित कर दिया गया। इधर परिजनों ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर शोभनपुर भट्टा गांव निवासी युवक के साथ माल गोदाम में कहा सुनी हो गई थी। जिसको लेकर युवक ने गुस्से में आकर राजीव कुमार उर्फ छोटू यादव को चाकू से तीन-चार लोगों ने प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया । जानकारी मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता,जिरवाबाडी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। इधर अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment