बिष्टुपुर में SSP ऑफिस के पास से पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोर को पुलिस और पत्रकारों ने एक को दौड़ाकर पकड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड : बिष्टुपुर में पुलिस ने कंपनी में लोहा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को दोनों चोरों को फिंगरप्रिंट प्रक्रिया के लिए एसएसपी ऑफिस लाया गया। पुलिस ने 2 बजे बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस दोनों को लेकर थाना लौट रही थी। इसी दौरान पुलिस कस्टडी से दोनों चोर मौका पाकर भाग निकले।

चोरों के फरार होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत तलाश शुरू कर दी गई। एक चोर टाटा स्टील के क्वार्टरों की ओर भागकर छिप गया था। इसी बीच डीसी ऑफिस गोलचक्कर के पास मौजूद पत्रकारों को घटना की जानकारी हुई। पत्रकारों ने भी सक्रियता दिखाई और चोर की खोजबीन शुरू कर दी। आखिरकार पत्रकारों ने एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह चोर टाटा स्टील के जर्जर खाली क्वार्टर में छिप गया था। और उस पर एक पत्रकार की नजर पड़ी,और वह उस क्वार्टर के अंदर घुस गए और चोर को पकड़ कर बाहर लाए। पुलिस को आवाज देकर बुलाया, और उसे पुलिस ने पकड़ लिया, इस तरह पुलिस और पत्रकारों की सजगता से एक चोर दोबारा गिरफ्त में लिया गया। जबकि, दूसरे की तलाश जारी है। बिष्टुपुर पुलिस दूसरे चोर की तलाश में क्वार्टरों की खाक छान रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment