चाईबासा: लॉटरी के जरिए पश्चिमी सिंहभूम जिले की 47 खुदरा विदेशी शराब की दुकानों की बंदोबस्ती शुक्रवार को की गई। नई उत्पादन नीति 2025 के तहत इन शराब दुकानों की बंदोबस्ती की गई है। एआईसी सभागार में बंदोबस्ती से संबंधित लॉटरी का लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया।
47 खुदरा उत्पाद दुकानों के 20 ग्रुप के लिए 179 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रत्येक ग्रुप के लिए सफल आवेदक का ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से ही चयन किया गया। चयनित होने वाले आवेदकों द्वारा जमानत राशि, अनुज्ञप्ति शुल्क और उत्पाद परिवहन कर की राशि जमा करने के उपरांत 1 सितंबर से इन दुकानों का संचालन शुरू हो जाएगा।
Author: Desh Live News



