अपने प्रिय नेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए बरडीह मैदान काशिदा में विद्यार्थियों और जनता की उमड़ी भीड़।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के अंतर्गत काशिदा पंचायत अध्यक्ष भादो मुर्मू की अध्यक्षता में काशिदा पंचायत के बरडीह मैदान में निर्धारित तय कार्यक्रम अनुसार कमेटी के द्वारा स्व: दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखण्ड सरकार के शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धांजलि देने के लिए पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण एवं श्री श्री विद्या मंदिर काशिदा, खाड़िया सेटलमेंट उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगजोड़ा, आवासीय उच्च विद्यालय ऊपर पावड़ा के स्कूल के विद्यार्थियों एवं समर्पित विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी ।सभी ने कर्मबद्ध तरीके से पंक्तियों में तांता लगाकर ने नम आंखों से अपने प्रिय दिवंगत नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। एवं उनके आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रख कामना किया। जिसमें मुख्य रूप से पुर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सचिव खुदीराम हांसदा, काजोल डॉन, आम्पा हेम्ब्रम, सुजॉय सिंह, मुर्मू, सब्यसाची चौधरी, प्रणब मुखर्जी, सागर पानी, भादो मुर्मु, चंचल सरकार , अमर पूर्ती, अंकुर कावरी, सौरव बोस, सुनील कुमार, फ़ातु मुर्मू, मुचीराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment