घाटशिला: कालचिती पंचायत कमेटी के नेतृत्व में चापड़ी हॉट मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के नेता, समाजसेवी, प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को फूल एवं अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभा में उपस्थित पूर्व जिला सदस्य पूर्व कोषाध्यक्ष श्री विश्वनाथ गोराई, पंचायत अध्यक्ष श्री जयपाल मुर्मू , पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुमित्रा सोरेन, समाज सेवी श्री सुधीर गोराई एवं ग्रामीणों में सुशील मरांडी,अशोक मंडल, जेठू मुर्मू, रंजीत गोराई, सौदाई गोराई, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।









