चाईबासा : वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार 25 अगस्त को चाईबासा स्थित सेंट मेरी ऑडिटोरियम हॉल में फुजीफिल्म इंडिया कंपनी के सहयोग से सिनेमाटोग्राफी एवं फोटोग्राफी लाइटिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिलेभर के फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में ईस्टर्न इंडिया के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर व सिनेमा लाइन कैमरा विशेषज्ञ अरित्रा दास ने कैमरा तकनीक, फुजीफ़िल्म कैमरे के नए फीचर्स, सेटिंग्स और सिनेमाटोग्राफी के व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
अरित्रा दास सर ने कहा “फोटोग्राफी का मूल तत्व सब्जेक्ट है। फोटो की सुंदरता, एक्सपोज़र, लाइट और डीटेल्स बाद में आते हैं। एक अच्छे फोटोग्राफर को कैमरा संचालन, एक्सपोज़र, अपर्चर, शटर स्पीड, डायनामिक रेंज और कम्पोज़िशन की तकनीकी समझ होनी जरूरी है। तभी बेहतर फोटो और वीडियो बनाकर शानदार फिल्म बनाई जा सकती है।” उन्होंने जिले से आये फोटोग्राफरों के विभिन्न कैमरे से भी फोटो खींचा ओर फुजीफ़िल्म कैमरा में क्या खासियत है बताया l
लाइव सेशन के दौरान महिला मॉडल पर शूटिंग डेमो दिया गया, जिसमें फोटोग्राफरों को सिनेमाटोग्राफी और लाइटिंग के सही सेटअप व कैमरा सेटिंग्स की बारीकियां समझाई गईं।
एसोसिएशन के सचिव संजय मुखी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं जिले के फोटोग्राफरों के स्किल डेवलपमेंट के लिए बेहद उपयोगी हैं और एसोसिएशन का मकसद सभी को एक मंच पर जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आज फोटोग्राफी जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है और रील्स के दौर में इसकी अहमियत और भी बढ़ गई है।
इस सफल आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणा करन उदयान, सचिव संजय कुमार मुखी, शादाब आलम, शेख तबरेज, तरुण दास, जय कुमार, दिलीप महतो, ज्ञानचंद प्रजापति, रोहित मुंडा, मनीष बंडिया और सुदर्शन तामसाय का विशेष योगदान रहा।
Author: Desh Live News



