झामुमो ने श्राद्ध कर्म में किया सहयोग ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत बाँकी पंचायत के पंचायत सचिव धीरेन्द्र नाथ पातर की माता के श्राद्ध कर्म में पहुंचकर बाँकी ग्राम के बिशु पातर 76 वर्ष की मृत्यु पिछले दिनों सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया परिवार में पत्नी देवी पातर और 2 पुत्र किशन पातर और नीतीश पातर से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार को सहयोग राशि प्रदान किया । वही शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द दिया जाएगा। परिवार को किसी भी तरह से कोई भी समस्या के निराकरण हेतु झारखंड मुक्ति मोर्चा खड़ा रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख सुशीला टुडू,प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, खुदीराम हांसदा, जयपाल हांसदा, सागर पानी, सुशील मार्डी,क् गोपाल कोइरी, महिला नेत्री मालती मुर्मू, सुनील मुर्मू, चैतन मुर्मू, देवी पातर एवं परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment