चौका : सड़क हादसे में चौकीदार नारायण गोराई की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौका : चौका थाना क्षेत्र के नागासरेन चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चौकीदार नारायण गोराई की मौत हो गई। राज्यपाल के आगमन को लेकर ड्यूटी पर तैनात नारायण गोराई ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ईचागढ़ थाना में पदस्थापित नारायण गोराई की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment