किड्जी प्री स्कूल गोपालपुर में थीम प्रतियोगिता का अयोजन, बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: गोपालपुर स्थित किड्जी प्री स्कूल में बच्चों के बीच थीम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता सीनियर केजी तथा कक्षा एक के बच्चों के बीच हुआ. इस प्रतियोगिता में बच्चों को हमारे स्वतंत्रता सेनानी तथा हमारे नेता या खिलाड़ी के बारे में अपने विचार व्यक्त करना था. थीम प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागी के कौशल को निखारने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए किया जाता है. यह प्रतियोगिता बच्चों को किसी विषय के बारे में सीखने तथा अभिनय करने का अवसर देती है. इस प्रतियोगिता में कुल 32 बच्चों ने भाग लिया. विद्यार्थीयों अपने थीम के अनुसार अन्य स्कूल से आए हुए थे. बच्चे झाँसी की रानी, जवाहरलाल नेहरू, खुदीराम बोस, बिरसा मुंडा, चन्द्रशेखर आज़ाद, इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, मिताली राज, सुषमा स्वराज, लालू यादव, रोनाल्डो आदि वस्त्र परिधानों गेटअप में तैयार होकर भूमिका निभाने को आये थे. इस प्रतियोगिता में कक्षा सीनियर केजी से प्रथम पुरस्कार अमृतांश गोराई, द्वितीय पुरस्कार नैमिष राज महतो, तृतीय पुरस्कार आन्या सरकार तथा आद्या अदिति को मिला. कक्षा एक से प्रथम पुरस्कार आदित्य सिंह, द्वितीय पुरस्कार विनायक ठाकुर, तथा उर्वी मार्डी तृतीय पुरस्कार शिवांश पॉल को मिला. इस प्रतियोगिता को स्कूल में सफल बनाने के लिए कनक लता, इंद्राणी रॉय, लिली बोस, सिमरत कौर, कनक लता देव, सुजाता मजूमदार, अनु जायसी , सुमिता दास, संपा नायक, रूनू महतो पायल धवल देव, नेहा, नीतू , सविता सिंह, सुपर्णा बेरा, गणेश चंद्र भगत समेत अन्य उपस्थित थे.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment