उमेशकान्त गिरि
घाटशिला
घाटशिला के काशिदा स्थित माहलेडीह गांव में टी एस ए कल्ब माहलेडीह के तत्वावधान में ऐतिहासिक इन्द्र पुजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंन्द्र सोरेन उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसे दो ग्रुपों में बांटा गया। ग्रुप ए का मैच दिनांक 3 सितंबर को खेला जा चुका था एवं ग्रुप बी का मैच आज 4 सितंबर खेला गया। आज की प्रतियोगिता मैच में सोरेन स्टार धोबनी को पराजित कर खिताब पर जियार झरना एफ सी ने कब्जा किया।
विजेता टीम को ₹20,000 की राशि तथा पराजित दल को ₹15,000 की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। सेमीफाइनल में पराजित होने वाले दोनों टीमों को ₹10,000 – ₹10,000 रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर मंत्री के द्वितीय मझला पुत्र रोबिन सोरेन एवं तृतीय छोटे पुत्र रूपेश सोरेन, के अलावे घाटशिला विधानसभा प्रभारी जगदीश भकत, झायूमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू , प्रखंड उपाध्यक्ष दासमत सोरेन, काली पदों गोराई, बाबलु हुसैन, हीरा सिंह, बाबूलाल मुर्मू, काजल डॉन, सोनाराम सोरेन, अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम, सुखलाल हांसदा, अम्पा हेमब्रम, रायसेन सोरेन, सुनील मुर्मू, अमर सिंह पूर्ति, सुशील मार्डी, क्लब के अध्यक्ष संजय मुर्मू, सचिव राम टुडू, कोषाध्यक्ष राहुल सोरेन एंव ग्रामीण उपस्थित थे ।
Author: Desh Live News



