कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: पाकुड़ में ऑब्जर्वर अब्दुल खालेक ने की प्रेस वार्ता, सर्वसम्मति से चुना जाएगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष: ऑब्जर्वर अब्दुल खालेक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,झारखंड :  कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में संगठन सृजन अभियान 2025 की शुरुआत की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ज़िलों में पार्टी संरचना को नया स्वरूप देने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को पार्टी के ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद माननीय अब्दुल खालेक ने पाकुड़ पहुंचकर कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान पीसीसी ऑब्जर्वर सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद और चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड रविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।ऑब्जर्वर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस समितियों को सशक्त और सक्रिय बनाना है। इसके तहत जिला अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधानसभा प्रत्याशियों और अग्रिम संगठनों से व्यापक चर्चा कर फीडबैक लिया जाएगा। जिस नाम पर सर्वाधिक सहमति बनेगी, उसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।अब्दुल खालेक ने कहा यह केवल नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन के पुनर्गठन की व्यापक पहल है। यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भावना से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य न्याय, समावेशन और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को संगठनात्मक रूप देना है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला मीडिया प्रभारी मुख्तार हुसैन और सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम भी उपस्थित रहे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment