शिक्षक दिवस पर मुसाबनी में दर्जनों शिक्षकों को झामुमो नेता सोमेश सोरेन ने किया सम्मानित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: मुसाबनी मे शनिवार को गिरीश चंद्र देवी उच्च विद्यालय सभागार में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन उपस्थित होकर दर्जनों शिक्षकों को अपने हाथों सम्मानित किया। विद्यालय परिवार द्वारा सोमेश सोरेन सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र व बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुवंदना के बाद सभी ने बारी-बारी से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने अपने संबोधन ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का यह पहला गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। कहा कि अंधकार से प्रकाश की राह दिखाने में गुरु की भूमिका अहम है। ज्ञान संस्कार और सफलता की राह दिखाने वाले गुरु ही होते हैं।गुरु के आशीर्वाद एवं स्नेह से इंसान आगे बढ़ता है। शिक्षक दिवस पर उन्होंने सभी शिक्षक समुदाय को नमन करते हुए कहां कि “गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर:, साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।” इस दौरान स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। विद्यालय एवं इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकायें व कर्मचारियों को मुख्य अतिथि सोमेश सोरेन ने अंग वस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, इंटर कॉलेज के सचिव बाबूलाल सिंह, सह सचिव जय प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हिमांशु पात्र, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह, निराकार साहू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कान्हू सामंत, काली पद गोराई, रामचंद्र मुर्मू, संजीवन पातर, चंदन महाली, मो. अकबर, मारिया दास सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment