चंद्र ग्रहण लगने से पहले देवघर के बाबा मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़, ग्रहण को देखते हुए रविवार को जल्द ही बंद होंगे बाबा का दरबार,कब तक कर पाएंगे श्रद्धालु जलाभिषेक पढ़े रिपोर्ट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर,झारखंड: देवघर के बाबा मंदिर में शनिवार और रविवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।भाद्र मास और शुक्ल पक्ष के दिन यानी शनिवार को करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर गंगा जल चढ़ा कर स्पर्श पूजा की।रविवार की बात करें तो अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन यानी पूर्णिमा के मौके पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिल रही है। भाद्र मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।इसको लेकर रविवार को मंदिर प्रबंधन की तरफ से यह तय किया गया है कि रविवार शाम निर्धारित समय से पहले ही बाबा का पट बंद कर दिया जाएगा।चंद्र ग्रहण लगने से पहले ही भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग का श्रृंगार पूजा कर दिया जाएगा और फिर उसके बाद दूसरे दिन सुबह श्रद्धालुओं के लिए पट खोला जाएगा।मंदिर के वरिष्ठ पुजारी संजीव पांडा बताते हैं कि धार्मिक ग्रंथो के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान किसी को भी कोई कार्य नहीं करना चाहिए।खासकर किसी भी शुभ काम की शुरुआत ग्रहण के दौरान ना हो इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए। मंदिर प्रबंधन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि रविवार को शाम 6:00 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए पट बंद कर दिया जाएगा और फिर चंद्र ग्रहण से पहले श्रृंगार पूजा कर लिया जाएगा।मंदिर के पंडित संजीव पंडा ने बताया कि रविवार को रात्रि के 9 बजकर 58 मिनट पर चन्द्र ग्रहण लगेगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक यह ग्रहण रहेगा। ग्रहण के दौरान मंदिर परिसर में भी किसी तरह की पूजा पाठ से जुड़े काम नहीं किए जाएंगे। चंद्र ग्रहण को देखते हुए रविवार को मंदिर के पट जल्दी बंद होने की जानकारी मिलने के बाद पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु भी जल्दी-जल्दी पूजा करने के लिए लाइन में लग रहे हैं।वहीं कई श्रद्धालु जिला प्रशासन के शीघ्र दर्शनम कूपन को खरीद कर वीआईपी लाइन में लगकर पूजा कर रहे हैं।पूर्णिमा के मौके भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रीराम झा चौक से लेकर मंदिर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ यातायात व्यवस्था भी बाधित न हो सके।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment