चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा शिक्षकों के सम्मान में प्रति वर्ष शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया जाता है, इस वर्ष भी 20 वाँ वार्षिक शिक्षक सम्मान समारोह माता जी बलबीर कौर की स्मृति में आयोजित किया गया l
इस बार सेवानिवृत्त दो महिला शिक्षिकाएं रुमल मुक्ति बरजो एवं फ्लोरा लुगुन तथा एक शिक्षक दीपक कुमार प्रजापति के साथ ही साथ वर्तमान शिक्षक विशाल मुंडा तथा योगा शिक्षक सुमित विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया l पांचों शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर शाल ओढ़ाकर एवं प्रशास्ति देकर सम्मानित किया गया l
रोटरी क्लब आफ़ चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष एवं रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह के शुरुआत से ही प्रायोजक परिवार के सदस्य गुरमुख सिंह खोखर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक वो हथियार है जो इंसान को अपने जीवन यापन या शिक्षा के बल पर बुलंदियों पर पहुंचने में आने वाली सारी बाधाओं से लड़ने में काम आती हैं l









