पाकुड़,,झारखंड : झारखंड शिक्षा परियोजना, पाकुड़ की ओर से आयोजित ‘खेलो झारखंड 2025-26’ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी में हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी मनीष कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा पाकुड़ पीयूष कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, पाकुड़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर डीसी मनीष कुमार ने कहा कि ‘खेलो झारखंड’ का आयोजन खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों से कहा कि वे और बेहतर प्रदर्शन करें। अधिक से अधिक मेडल जीतकर अपने प्रखंड और जिले का नाम रोशन करें। साथ ही जो खिलाड़ी आज जिला स्तर पर प्रथम आयेंगे वे पाकुड़ जिला का प्रतिनिधित्व रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में करेंगे ।
उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का एक अवसर है, बल्कि यह टीम भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा देती है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे राज्य और देश के लिए भी खेलना का लक्ष्य रखें।जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। सभी बच्चे अपने जीवन में अनुशासन लाकर सफलता हासिल कर सकते है। इस तरह का आयोजन बच्चों को उचित प्लेटफार्म देता है। जहाँ पर वो अपना प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है।
मौके पर एपीओ, बीपीओ, शिक्षा विभाग के कर्मी समेत अन्य उपस्थित रहे।









