The ad is not displayed on the page
current post: कोडरमा मे लाखों की चोरी, जाँच मे जुटी पुलिस।, ID: 9755
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
कोडरमा, झारखंड : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी (डॉक्टर उर्मिला चौधरी के आवास के पीछे) स्थित एक मकान से बीती रात चोरों द्वारा लाखों रूपए के जेवरात, समान व नगदी की चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारी विजय सिंह का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया है, उस कमरे में कोई भी रात को सोता नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त कमरे में लगा बिस्तर उनका भांजा बिपुल प्रतिदिन निकाल कर छत पर बने कमरे में ले जाकर सोता है। बीती रात भी करीब 12 बजे बिपुल उक्त कमरे से बिस्तर निकाल कर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह उठकर जब वह कमरे में बिस्तर को वापस रखने आया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद पड़ा था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो पाया कि दरवाजे के पीछे कुर्शी लगी हुई थी।
वहीं कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने अपनी मामी को आवाज लगाई और सामान के बिखरे होने के बारे में पूछा। जिसका उन्होंने इनकार करते हुए खिड़की की ओर देखा तो पाया कि कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। जिसके पश्चात उन्होंने अपने बक्से वगैरह की जांच की तो पाया कि उनके बक्से से लाखों रुपए के जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है। बताते चलें कि कोडरमा में बीते एक माह से चोरी की दर्जनों घटनाएं घटित हुई हैं, जिनका अभी तक उद्भेदन नहीं हो पाया है।
Author: Desh Live News



