रामगढ़,झारखण्ड: बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग के समीप गोकुल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है, इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। वही 25 घायल और 7 गंभीर रूप से घायल है। 25 जो सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं उनका रामगढ़ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, वहीं सात लोग जो गंभीर रूप से घायल हुए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है।
