पानी रे पानी तेरा रंग कैसा, लगातार हो रहे बारिश ने लोगों की बढ़ाई समस्या, पानी निकासी नहीं होने से घर में घुसा पानी , लोग कर रहे त्राहिमाम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग,, झारखंड : 2025 की मानसून ने अपने दमखम के साथ पूरी बरसात की है या यू कहे कि प्राकृतिक ने इस बार बरसात का पूरा आनंद लोगों को लेने दिया है परंतु यह अब आनंद लोगों के लिए कहर बनकर बरस रहा है । बरसात भी ऐसा की कई घरों में पानी घुस चुके हैं उसे पानी से बदबू आ रही है और मछलियां तैर रही है। हम बात कर रहे हैं हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 की जहां लगातार हो रहे बारिश ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है आलम यह है कि अब बरसात की पानी लोगों को घर में घुस चुके हैं अब लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं।कारण स्पष्ट है लोगों ने तो घर बना लिया मगर जल निकासी की संपूर्ण व्यवस्था नहीं होने के कारण आज यह त्राहिमाम हो रही है वार्ड 23 के हरिजन मोहल्ला में आलम यह है कि लोगों को मजबूरन इसी जमे हुए गंदे पानी में रहने को विवश है इसी पानी से होकर जाने के लिए भी विवश है ।पीने के पानी के लिए अगर बात की जाए तो जिस जगह इनका चापाकल है उस जगह भारी गंदी बदबू दार जल जमाव है और लोग इस गंदे जल जमाव से होकर जाकर पानी भर रहे हैं और उसे पीने को भी विवश है।यह आलम हरिजन मोहल्ला का था अब हम इस मोहल्ले से आगे जाकर कुछ ऐसे घर में जाते हैं जहां लोग सुखी संपन्न तो हैं परंतु इस भारी जल जमाव से त्रस्त है पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अब यह पानी लोगों के घर में घुस चुका है और यह आजकल की बात नहीं जब से बरसात हो रही है तब से उनके घरों में या पानी जमा हुआ है मजबूरन लोग अब इसके आदी हो गए हैं लोग इसी बारिश के पानी से होकर अपने रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे हैं। जब हमने इस विषय पर वार्ड 23 के पार्षद दीपक सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला बहुत ही जटिल है जबकि इसकी लिखित सूचना हमने नगर निगम के आला अधिकारी के साथ हमारे जनप्रतिनिधि विधायक और सांसद को भी दिया है परंतु अभी तक इसका कोई भी निराकरण नहीं हो पाया है।बहरहाल एक और जिला प्रशासन नगर निगम के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों को यह वादा कर रहे हैं की हर तरफ साफ सफाई करनी है वही स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहे हैं परंतु हजारीबाग नगर निगम वार्ड 23 की जो हालिया स्थिति है कहीं ना कहीं सरकारी दावे की पोल खोल रहा है अब देखना है यह की कब तक इन लोगों को इस भारी जल जमाव से निजात मिल पाएगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment