उमेश कांत गिरि
घाटशिला
धालभूमगढ़ प्रखंड जुनबनी पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी से मिलकर अपने पंचायत के विभिन्न गांव के मुख्य सड़क को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रखंड के जिन सड़कों के निर्माण को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है उसमे जिला परिषद रोड भरत सेवा आश्रम हरिनधुकड़ी होते हुए विश्वजीत दास गुप्ता के घर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का निर्माणा। रघुनाथडीह दिल्ली गेट चौक से लेकर बगुला नदी किनारे तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण।डोभा रेलवे फाटक से लेकर जुनबनी गांव तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण! महतो पाड़ा मुख्य सड़क से लेकर गलोक मुंडा के घर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण। रघुनाथडीह जेल से होते हुए NH-6 तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण। जयरामडीह NH-6 से लेकर सुपाई हेंब्रम के घर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण! हरिनधुकड़ी साहब पूर्ति के घर से भटाई जोड़ पुलिया तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर आज ज्ञापन सोपा गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदया बबली कुमारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस मुख्य सड़क को किसी अन्य योजनाओं के तहत बना दिया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावे गांव वालों को असुविधा को ध्यान में रखते हुए उप मुखिया सुजन मन्ना ने हरिनधुकड़ी हरि मंदिर चौक परिसर पर एक भाई मास्ट लाइट लगाने की भी मांग किया गया.मौके पर साहब पूर्ति भी उपस्थित थे।
Author: Desh Live News



