हेमंत सरकार को उखार फेंकने के लिए भाजपा कोल्हान प्रमंडल में घाटशिला के बहरागोड़ा से परिवर्तन यात्रा की करेगी शुरुआत,एतिहासिक चित्रेश्वर धाम में पूजा पाठ कर यात्रा का होगा आगाज………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: हेमंत सरकार को उखार फेंकने के लिए भाजपा कोल्हान प्रमंडल में घाटशिला के बहरागोड़ा से परिवर्तन यात्रा की करेगी शुरुआत,एतिहासिक चित्रेश्वर धाम में पूजा पाठ कर यात्रा का होगा आगाज........., ID: 1194

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual
  • कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सोमवार को शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान|
  • पवित्र चित्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद बहरागोड़ा शाखा मैदान में आयोजित होगी विशाल जनसभा|
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेतागण होंगे शामिल।
  • सुसज्जित रथ से की गयी है रोड शो की तैयारी, रथनुमा मंच से भाजपा नेता भरेंगे परिवर्तन की हुंकार, हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का होगा महाजुटान।

 

जमशेदपुर/घाटशिला

भारतीय जनता पार्टी झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आम लोगों कोगोल्बंद करने मेजुत गयी है| और इसको लेकर राज्य के सभी  छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस क्रम में, कोल्हान प्रमंडल में भाजपा 23 सितंबर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत झारखण्ड पश्चिम बंगाल और ओड़िसा के त्रिवेणी संगम पर अवस्थित बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी।

परिवर्तन यात्रा के तहत बहरागोड़ा शाखा मैदान (नेताजी सुभाष पार्क के समीप) में सुबह 11 बजे विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह, विधानसभा के प्रभारी बिनोद सिंह, अभय सिंह समेत कई अन्य नेतागण शामिल होंगे। जनसभा के जरिये आमजनों को झामुमो-कांग्रेस एवं राजद गठबंधन सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। कोल्हान प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा का समापन आगामी 02 अक्टूबर को चाईबासा में होगा। इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता को वर्तमान हेमंत सरकार के पांच साल की नाकामियों, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, निरंकुशता और बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ से आदिवासी जनसंख्या में हो रहे बदलाव से जनता को अवगत कराया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के दौरान एक सुसज्जित रथ-नुमा मंच से नेताओं के भाषण होंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे | परिवर्तन यात्रा में प्रत्येक गांव, क्षेत्र, कस्बों से हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

परिवर्तन यात्रा बहरागोड़ा से अपने दुसरे पराव पर  माटीहाना, मानुषमुढ़ीया होते हुए चाकुलिया पहुंचेगी, जहां भाजपा कार्यकर्ता और आमजनता के द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा अपने तीसरे पराव के तहत  नूतनगढ़, धालभूमगढ़ होते हुए घाटशिला के राजस्टेट मैदान में पहुंचेगी, जहां शाम 4 बजे एक विशाल जनसभा होगी। इस जनसभा में पार्टी के शीर्ष नेता झारखंड में झामुमो सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और जनता से परिवर्तन का आह्वान करेंगे।

सभा के बाद परिवर्तन यात्रा अपने आज के चौथे और अंतिम पराव पर  मुसाबनी की ओर रवाना होगी, जहां स्वागत और जनसभा के बाद नेतागण घाटशिला में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 24 सितंबर को यह यात्रा केंदाडीह और पुरनापानी होते हुए जादूगोड़ा पहुंचेगी, जहां यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इसके बाद परिवर्तन यात्रा पोटका विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना होगी। पोटका विधानसभा अंतर्गत जुड़ी स्टेडियम में 24 सितंबर को सुबह 10 बजे एवं जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा काली मंदिर मैदान में 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरीय नेतागण शामिल होंगे। सभा में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा में होने वाले परिवर्तन यात्रा की सफलता और जनभागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर भी व्यापक तैयारी कर रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में मंडल स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर सभा एवं रोड शो की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई गई है। इसमें पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत विधानसभा क्षेत्र के कई वरीय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। परिवर्तन यात्रा एवं रोड शो को लेकर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में झामुमो सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश को आवाज देना है और भाजपा के नेतृत्व में झारखंड को विकास, रोजगार, सुदृढ़ कानून व्यवस्था के साथ बेहतर शासन की राह पर ले जाना है। यात्रा के दौरान पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई योजनाओं, रोजगार सृजन, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुशासन को सामने रखकर सत्ता परिवर्तन की अपील करेंगे। कहा कि झारखंड की पहचान यहां के लोगों की ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है। लेकिन हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के ऐतिहासिक कारनामों से झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। इस परिवर्तन यात्रा का थीम “ना सहेंगे, न कहेंगे, बदल कर रहेंगे” है, जो राज्य की जनता के आक्रोश और बदलाव की भावना को प्रदर्शित करता है। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार को उनकी जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी पर आंदोलन के माध्यम से लगातार आगाह किया है। पिछले पांच साल में हेमंत सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी है अब इस निरंकुश और अकर्मण्य सरकार को और समय नही दिया जा सकता

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: हेमंत सरकार को उखार फेंकने के लिए भाजपा कोल्हान प्रमंडल में घाटशिला के बहरागोड़ा से परिवर्तन यात्रा की करेगी शुरुआत,एतिहासिक चित्रेश्वर धाम में पूजा पाठ कर यात्रा का होगा आगाज........., ID: 1194

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual