The ad is not displayed on the page
current post: डाल्टेनगंज बैंक से रेकी कर पैसा निकालने वालो से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार ।, ID: 3351
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
रांची : सिसई सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर बैंक से पैसा निकालने वालों से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कोढ़ा गैंग(बिहार) के दो अपराधियों को सिसई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया है।अभियुक्त की पहचान बिहार के कटिहार जिला निवासी पितु पासवान उम्र 30 वर्ष तथा सोनू कुमार उम्र 24 वर्ष शामिल है.
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन अपराधियो के उपर रेकी कर अरको निवासी बहुरा उरांव से एसबीआई गेट के समीप से 27 हजार व बाजार टांड़ सब्जी खरीदने के दौरान खमभिया कुम्बा टोली निवासी सरिता देवी का एक लाख रखे झोला को छीनकर भागने का मामला दर्ज था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी आधार पर डालटेनगंज (पलामू) के एक बैंक में ग्राहकों की रेकी करते हुए सिसई पुलिस के द्वारा दोनो को गिरफ्तार किया। साथ ही 21500रु नगद सहित मोबाइल, चार्जर, टोपी, पेंट टीशर्ट ,चटाई, कई नाम के पासबुक सहित फर्जी नम्बर के एक हीरो साइन बाइक भी उनके साथ पास से बरामद किया गया।
उन लोगों ने सिसई में दो लोगो की रेकी कर दो लोगो से एक लाख सत्तर हजार रुपया उड़ाए थे । इसकी अतिरिक्त गुमला,लोहरदगा,सिमडेगा,पलामु में 12 लोगो का रुपया उड़ाने में भी उन लोगों का हाथ था। पूछताछ में दोनो ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग मूल रूप से बिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, चार पांच लोगों का टीम बनाकर अलग-अलग जिलों में जाकर बैंकों में ग्राहकों की रेकी करते हैं और उनके द्वारा बैंक से मोटी रकम निकालकर बाइक के डिक्की,वाहन,झोला या जेब मे रखे रुपये को गायब करने का काम करते है। इनके निशाने पर महिलाएं व वृद्ध अधिक होते हैं ।सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंग के चार सदस्य मिलकर घटना को अंजाम देते थे।दो सदस्य अभी फरार हैं जिनकी पहचान हो गई है जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author: Desh Live News



