The ad is not displayed on the page
current post: एमजीएम अस्पताल में बरामदे की छत गिरी, दो मरीज गंभीर, कुछ अन्य मलबे में दबे होने की आशंका, ID: 3346
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। अस्पताल के मेडिसिनल वार्ड के तीसरे तल्ले के बरामदे की जर्जर छत गिर गई। यह दूसरे तल्ले की छत को तोड़ते हुए पहले तल्ले पर आ गई। इस घटना में तीसरे तल्ले के बरामदे में रह रहे चार मरीज छत व बेड समेत नीचे गिर कर मलबे में दब गए।
सूचना पाकर धालभूम एसडीओ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की बताई जाती है। भाजपा नेता विमल बैठा एवं अन्य ने अथक प्रयास कर दो शाम 4:00 बजे तक गंभीर हालत में दो मरीजों को निकला। उसके बाद से जिला प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। अभी कम से कम दो मरीजों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जाता है कि ये मरीज कई दिनों से यहां रह रहे थे। इन्हें देखने वाला कोई नहीं था। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि अभी दो मरीजों को इमरजेंसी में ले जाया गया है, उनमें एक पुरुष व एक महिला है। दोनों का इलाज चल रहा है। संभावना है कि अभी दो मरीज मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल भवन जर्जर है। लेकिन इसकी जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग की है।
Author: Desh Live News



