डाल्टेनगंज बैंक से रेकी कर पैसा निकालने वालो से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: डाल्टेनगंज बैंक से रेकी कर पैसा निकालने वालो से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार ।, ID: 3351

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

रांची : सिसई सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर बैंक से पैसा निकालने वालों से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कोढ़ा गैंग(बिहार) के दो अपराधियों को सिसई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया है।अभियुक्त की पहचान बिहार के कटिहार जिला निवासी पितु पासवान उम्र 30 वर्ष तथा सोनू कुमार उम्र 24 वर्ष शामिल है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन अपराधियो के उपर रेकी कर अरको निवासी बहुरा उरांव से एसबीआई गेट के समीप से 27 हजार व बाजार टांड़ सब्जी खरीदने के दौरान खमभिया कुम्बा टोली निवासी सरिता देवी का एक लाख रखे झोला को छीनकर भागने का मामला दर्ज था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी आधार पर डालटेनगंज (पलामू) के एक बैंक में ग्राहकों की रेकी करते हुए सिसई पुलिस के द्वारा दोनो को गिरफ्तार किया। साथ ही 21500रु नगद सहित मोबाइल, चार्जर, टोपी, पेंट टीशर्ट ,चटाई, कई नाम के पासबुक सहित फर्जी नम्बर के एक हीरो साइन बाइक भी उनके साथ पास से बरामद किया गया। उन लोगों ने सिसई में दो लोगो की रेकी कर दो लोगो से एक लाख सत्तर हजार रुपया उड़ाए थे । इसकी अतिरिक्त गुमला,लोहरदगा,सिमडेगा,पलामु में 12 लोगो का रुपया उड़ाने में भी उन लोगों का हाथ था। पूछताछ में दोनो ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग मूल रूप से बिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, चार पांच लोगों का टीम बनाकर अलग-अलग जिलों में जाकर बैंकों में ग्राहकों की रेकी करते हैं और उनके द्वारा बैंक से मोटी रकम निकालकर बाइक के डिक्की,वाहन,झोला या जेब मे रखे रुपये को गायब करने का काम करते है‌। इनके निशाने पर महिलाएं व वृद्ध अधिक होते हैं ।सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंग के चार सदस्य मिलकर घटना को अंजाम देते थे।दो सदस्य अभी फरार हैं जिनकी पहचान हो गई है जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: डाल्टेनगंज बैंक से रेकी कर पैसा निकालने वालो से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार ।, ID: 3351

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual