NDRF टीम पहुंचा केरेडारी के कंडाबेर खावा नदी, अंचलाअधिकारी एवं केरेडारी पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण एवं मुखिया मौजूद ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रेकिंग हजारीबाग: हजारीबाग के केरेडारी में खावा नदी में बह गए तीन मजदूरों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम पहुंच गई है। यहां पानी गंदा होने के कारण थोड़ी दिक्कत हो रही हैं । लेकिन बड़ी बात है की एनटीपीसी के सहयोगी कंपनी त्रिवेणी सैनिक के सहयोग से पंप मशीन लगाया गया है जिससे पानी बहुत तेजी से निकल जा रहा है और बहुत हद तक पानी सूख गया हैं। अब मुश्किल आसान होने को दिख रही है। बता दे कि यह घटना 21 मई को हुई थी, जब केरेडारी के कंडाबेर गांव में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान भारी बारिश के कारण नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिससे तीन मजदूर फंस गए थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment