देश को विकसित करना है, तो पूरे देशवासियों को मिलकर काम करना होगा। यह बातें आज सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के 75वीं वर्षगांठ के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री पूरे देश को सुरक्षित करना चाहते हैं

 

इसलिए जो भी देश आतंकवाद का कार्य करेगा या उसका सहयोग करेगा, उसको संरक्षण देगा, तो वैसे लोगों को हमारा देश मुंह तोड़ जवाब देगा। यह नया भारत है।
उन्होंने कहा कि पहले हम लोग हथियार मंगाते थे। आज स्टार्टअप और नई तकनीकी के साथ हम हथियार बना रहे हैं। हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे पास कौशल है और हम दुनिया को दिखा देंगे कि हम सबसे मजबूत है।वही इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने दुनिया को बता दिया कि एक सिंदूर की क्या कीमत होती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने एक नई तरह से युद्ध किया है और एक ऐसा सबक पाकिस्तान को सिखाया है, जो हमारे जवानों की शौर्य गाथा को बताता है।इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। फिर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी लोगों को सम्मानित भी किया गया ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment