The ad is not displayed on the page
current post: चांडिल के तांतीबांध के पास गड्ढे में गिरने से बाइक सवार पति - पत्नी घायल।, ID: 4582
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल पुरुलिया धनबाद जाने वाले मुख्य सड़क एन एच 32 चांडिल बाजार स्थित तांतिबांध के समीप बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई जिससे 35 वर्षीय बिमला मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉ एच एस शेखर ने बताया उसके सिर में गहरी चोट लगी है प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमजीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया। 
वही घायल की पहचान कपाली ओपी के डोबो चिरुगोड़ा निवासी अजय मुर्मू व बिमला मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 7:30 बजे अजय मुर्मू अपने पत्नी विमला मुर्मू के साथ चांडिल के सुखसारी से वापस डोबों जा रहा था , उसी दौरान यह घटना घटी। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी को अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है।
चांडिल बाजार हो या अनुमंडल जाने वाली सड़क दोनों ही सड़क पर गंदा पानी का बहाव और मुख्य नाली जाम होने से पानी सड़क पर बहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न सांसद न विधायक न जिप उपाध्यक्ष कोई सुधी लेने नहीं पहुंचे ।
Author: Desh Live News



