चतरा : आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन अब भी हैं जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा : झारखंड के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध चतरा में पिछले कई दिनों से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। सरकार की अनदेखी और वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं को लेकर नाराज आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का यह आंदोलन 9 से 15 जून तक चलेगा। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलन का पहला चरण 9, 10 और 11, जून को चला, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करते दिखे। आंदोलन का दूसरा चरण 11 जून को शाम 6 बजे से जिला मुख्यालयो में कैंडल मार्च के रूप में आयोजित किया गया। इसके बाद आज 12 जून को चतरा समाहरणालय (जिला मुख्यालय) के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया , जहां कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर सरकार से तत्काल समाधान की मांग करेंगे। अंतिम चरण 15 जून को राज्य की राजधानी रांची में होगा, जहां सभी जिलों के आउटसोर्स कर्मचारी एकत्र होकर राज्यस्तरीय एकदिवसीय धरना देंगे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment