राष्ट्रव्यापी बंदी के समर्थन में बिष्टुपुर हेड ब्रांच से तमाम ट्रेड यूनियन के नेता भारी बारिश में हाथों में लाल झंडा लिए सड़कों पर उतरे, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, झारखंड: देश भर लागू किये गये चार श्रम कोड के विरोध मे आज राष्ट्रव्यापी बंदी का आवाहन संयुक्त ट्रेड यूनियनों के द्वारा किया गया है। जिसके तहत बिष्टुपुर हेड ब्रांच से तमाम ट्रेड यूनियन के नेताओं ने हाथ में लाल झंडा लिए सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बजी करते हुए, भारी बारिश में भी सड़क पर उतरे। वही सभी बैंक कर्मचारियों और बैंक यूनियन के नेताओं ने भी बैंकों मे ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, और केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध किया।इन्होने कहा की केंद्र सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों मे दे रही हैँ, वहीँ मजदूरों के श्रम कानूनों को निरस्त कर श्रम कोड लागु कर रही हैँ, और सभी बैंको क़ो निजी हाथो मे दे रही हैं। इसी के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं, वही यूनियन के नेताओं ने कहा की केंद्र सरकार के मनमानी के खिलाफ हम लोग की बातो नहीं मानी गई तो और उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment