साहिबगंज, झारखंड: जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह महादेवगंज श्री रामचौकी तुरी टोला में एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा की कुएं में एक शव तैर रहा है, इसकी सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जीरवाबाड़ी थाना पुलिस पहुंचकर शव को कुआं से निकलवाया ।
वही शव की पहचान गांव के ही रोशन तूरी के रूप में की गई है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।
Author: Desh Live News



