The ad is not displayed on the page
current post: पिछले दिनों डोभो पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली सुमित्रा प्रमाणिक का शव हुरलूंगा नदी से बरामद।, ID: 7724
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जमशेदपुर, झारखंड : बीते दिनों सोनारी स्थित मरीन ड्राइव के डोभो पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला सुमित्रा प्रमाणिक का शव आज बरामद कर लिया गया। मृतका का शव रविवार सुबह बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलूंगा नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हुरलूंगा नदी के किनारे सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने एक शव को पानी में तैरता देखा। इसकी सूचना तुरंत बिरसानगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।
शव की पहचान उसी महिला के रूप में हुई जिसने कुछ दिन पहले सोनारी के डोभो पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों और पुलिस को पहले से ही इस बात की आशंका थी कि महिला का शव नदी में बहकर आगे निकल गया होगा। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस गहन छानबीन कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ सुमित्रा के मोबाइल और निजी जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Author: Desh Live News



