जमशेदपुर, झारखंड: जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शिबू सोरेन और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर सोनारी काली मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो नेता कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन और रामदास सोरेन के स्वस्थ होने के लिए विधि विधान से हवन और पूजा अर्चना की।









