The ad is not displayed on the page
current post: गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा की कथित मुठभेड़ में मौत को लेकर राजनीति हुई तेज , पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने लगाए गंभीर आरोप।, ID: 8306
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
जामताड़ा,झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से गोड्डा जाने के क्रम में जामताड़ा के पसोइ में रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गोड्डा निवासी सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई कहानी सच से कोसों दूर है और पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.
अर्जुन मुंडा रविवार को भाजपा की सात सदस्यीय टीम के साथ गोड्डा जिले के डकैता गांव पहुंचे. यहां उन्होंने सूर्या हांसदा के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें बताया गया कि 10 अगस्त को सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 11 अगस्त को एनकाउंटर में मारे जाने का दावा किया. मीडिया से बात करते हुए मुंडा ने कहा कि पुलिस ने बिना कोर्ट वारंट और किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए सूर्या को गिरफ्तार किया और अगले ही दिन मुठभेड़ में मार गिराने का झूठा दावा कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम गोड्डा पुलिस की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.
गोड्डा पुलिस का कहना है कि 11 अगस्त को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के धमनी पहाड़ के पास मुठभेड़ के दौरान सूर्या हांसदा मारा गया. पुलिस के अनुसार, सूर्या पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और गिरफ्तारी के समय उसके साथियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी. इसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हुई.अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्थानीय लोगों और परिवार से हुई बातचीत से साफ हो गया है कि पुलिस की कहानी में कई खामियां हैं. उन्होंने बताया कि सूर्या पर 25 केस दर्ज थे, जिनमें से 14 मामलों में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था. बाकी मामलों में भी पुलिस ने जानबूझकर झूठे केस लगाए.
मुंडा ने सूर्या को सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि सूर्या ने गरीब और असहाय बच्चों के लिए स्कूल खोला था, जिसमें करीब 350 बच्चे पढ़ते थे. इसके अलावा वे राजनीति में भी सक्रिय थे और बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा, झारखंड विकास मोर्चा और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे.
Author: Desh Live News



