पलामू , झारखंड
भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिताजी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संचालक ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।

ध्रुव नारायण सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे और पलामू में संघ के विस्तार और वैचारिक मार्गदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, आरएसएस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे। नेताओं ने ध्रुव नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक विचारवान, अनुशासित और समाजहित में जीवन समर्पित करने वाले व्यक्तित्व बताया। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
Author: Desh Live News



