The ad is not displayed on the page
current post: बोकारो, झारखंड 152 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार।, ID: 8425
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
बोकारो, झारखंड
बोकारो जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

बोकारो पुलिस ने अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 172 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। साथ ही दो तस्कर की भी गिरफ्तारी की गई है।
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि, बीती रात्रि करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली कि जरीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारडीह में कुछ लोग गांजा संग्रहित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री की फिराक में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एडीपीओ बेरमो के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। गठित दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जरीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह में छापामारी की, जहां से करीब एक किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति सुभाष कुमार साव और सोनू कुमार राय को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आगे छापामारी की गई। संयुक्त अभियान में गोमिया थाना प्रभारी और पेटरवार थाना प्रभारी की टीम ने गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुझीत कुमार साव उर्फ लिटू के घर में छापामारी कर 77 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। वहीं, पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंटू साव के घर से 75 किलो गांजा जब्त किया गया।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 152 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक बार फिर नशा कारोबारियों को बड़ा झटका दिया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, वहीं पुलिस की टीमें अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब व गांजा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Desh Live News



