घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए बैठक किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने 1 सितंबर को होने वाले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई. अनुमंडल पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बूथ की जानकारी दी.
जानकारी के अनुसार किसी भी बूथ में अगर 12 सो से अधिक मतदाता है उसे बूथ को तोड़कर अन्य सामने के बूथ में उन मतदाताओं को शामिल की गई है. किसी भी प्रकार की कोई असुविधा मतदाताओं को ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा गया है. एवं अगर किसी प्रकार की कोई बूथ की भवन जर्जर है उसे भवन में मतदान प्रक्रिया संपन्न नहीं किया जा सकता उसे मतदान केंद्र को भी बदल गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को इसकी जानकारी दी. साथ ही उनसे सुझाव भी लिया गया.
संविधान रचयिता डॉ० भीमराव अंबेडकर के बीच सड़क पर आदमकद मूर्ति को हस्तांतरित किया जाएगा।
उप चुनाव की चर्चा के उपरांत ही अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में घाटशिला मऊभंडार अंतर्गत सभी राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन के साथ बैठक किया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य घाटशिला गालूडीह नेशनल हाईवे एवं हाता मुसाबनी रोड को जोड़ने वाली बाईपास सड़क पर बनने वाली रोड ओवर ब्रिज से संबंधित बैठक था. मऊभंडार अंबेडकर चौक में बने संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के आदमकद मूर्ति को स्थानांतरण किया जाना है. क्योंकि बीच सड़क पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित है. जिसके कारण सड़क बनने में दिक्कत हो रही है. सभी सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर हर बिंदु पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने कहा कि जिस स्थान पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित की जाएगी उसे स्थान का भी निरीक्षण किया गया. नए स्थान में अंबेडकर चौक के समीप बनाया जाएगा. बैठक में चर्चा हुआ है कि इससे बेहतर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जानी चाहिए.इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, आईसीसी के अधिकारी साकेत सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साब, देवी मुखर्जी, अंबेडकरवादी अनुसूचित जनजाति के संजय रजक, मुखिया कल्पना सोरेन, कलीराम शर्मा, काजल डॉन, दुर्गा चरण मुर्मू, सुजय सिंह, सत्यजीत सीट, सनत चक्रवर्ती एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Author: Desh Live News



