राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद, घाटशिला महाविद्यालय में याद किए गए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: आज घाटशिला महाविद्यालय में कबड्डी टीम ने कॉलेज परिसर मे कबड्डी कोर्ट में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के लिए एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एस के ने की। सभा को प्रो इंदल पासवान और खेल प्रभारी प्रो विकाश मुंडा ने संबोधित किया और कहा कि मेजर ध्यानचंद एक खिलाड़ी के साथ एक देश भक्त भी थे। जिन्होंने अपनी कला से अपने देश का गौरव बढ़ाया। इंदल पासवान ने बताया कि ध्यानचंद सेना में भर्ती होने के बाद हॉकी खेलना शुरू किए और अपनी लगन और मेहनत से दुनिया के महानतम खिलाड़ी बने। डॉ एस के सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि 1936 में बर्लिन ओलंपिक जीतने के बाद मेजर ध्यानचंद को जर्मनी के हॉकी टीम से खेलने और सेना में एक बड़ा पद देने का ऑफर दिया था। जिसे ध्यानचंद ने सीधे ठुकराते हुए कहा कि भारत बिकाऊ नहीं है। ऐसे निडर, साहसी और देशप्रेमी थे मेजर ध्यानचंद। सभा के बाद उपस्थित सभी शिक्षकों और खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि निवेदित किया। मौके पर डॉ डी सी राम, डॉ एस पी सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो राम विनय कुमार श्याम, सुमन महतो, सुबोध महाली, दुलाल हेंब्रम, पुड़गी हेंब्रम, सुधा देवी, मेघली पातर, लक्ष्मी, करण, देवला, सहित कबड्डी खिलाड़ी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें