कोडरमा स्टेशन के लिफ्ट में गंभीर रूप से घायल मिले बुजुर्ग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडरमा,झारखंड : कोडरमा स्टेशन परिसर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग कोडरमा स्टेशन पर लगे लिफ्ट में गंभीर रूप से घायल पाए गए। व्यक्ति की 4 उंगलियां कटी हुई और कमर की हड्डी टूटी हुई मिली। सर पर भी चोट के गंभीर निशान है।फिलहाल गंभीर अवस्था में बुजुर्ग को झुमरी तिलैया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जहां बुजुर्ग व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आर पी एफ के जवानों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया।कोडरमा स्टेशन पर लगे लिफ्ट में गंभीर रूप से घायल मिले बुजुर्ग के परिजनों ने कोडरमा स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है। बताते चले कि कोडरमा स्टेशन परिसर में लगा हुआ लिफ्ट आए दिन खराब रहता है।कई बार अखबार और चैनल में खबर छपने के बाद लिफ्ट के मेन्टेन्स पर ध्यान दिया गया।लिफ्ट में घायल होने की घटना ने कोडरमा स्टेशन पर आने जाने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल घायल बुजुर्ग व्यक्ति की स्थिति अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment