शिकारीपाड़ा में दोहरी हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका,झारखंड : दुमका जिला का शिकारीपाड़ा थाना एक बार फिर चर्चा में है। मासूम के सामने नानी और नतनी की हत्या कर दी गई। घटना शिकारीपाड़ा थाना के आमचूआ गांव में शुक्रवार रात घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना के आम चुआ गांव में सोना बास्की, जिसकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है अपनी नतनी सोना मुर्मू के साथ रहती थी। सोना मुर्मू की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व काठीकुंड के जलुवा डूबा निवासी राजू सोरेन के साथ हुई थी। सोना बास्की को कोई लड़का नहीं था। उसने बेटी और दामाद को घर जमाई बना कर रखा। बेटी को भी कोई लड़का नहीं है। वृद्धा सोना बास्की की नतनी सोना मुर्मू की शादी होने के बाद नानी ने नतनी और उसके पति राजू सोरेन को घर जमाई बनाकर रख लिया।शुक्रवार को वृद्धा सोना बास्की का बेटी दामाद अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे, जबकि नतनी सोना मुर्मू का पति राजू सोरेन फुटबॉल मैच देखने गया था। घर में नानी सोना बास्की, नतनी सोना मुर्मू और सोना मुर्मू की 6 महीने की दूधमुही बच्ची सोई हुई थी। इसी बीच अज्ञात अपराधियों द्वारा नानी सोना बास्की और नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त दूधमुही बच्ची भी वही थी लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है। शुक्रवार रात राजू सोरेन फुटबॉल मैच देखकर जब घर लौटा तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गया। खून से लथपथ उसकी पत्नी सोना मुर्मू और नानी सास सोना बास्की का शव पड़ा हुआ था। जघन्य हत्याकांड से अनजान दूधमुही बच्ची रो रही थी। राजू सोरेन ने शोरगुल मचाया, लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। सूचना शिकारीपाड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।ज्ञात हो कि दोहरी हत्या शिकारीपाड़ा के लिए कोई पहली घटना नहीं। कुछ दिन पूर्व ही सनकी आशिक ने प्रेमिका और उसकी बहन को चाकू मार कर घायल कर दिया जबकि प्रेमिका के माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वैसे पुलिस ने उस मामले का उद्वेदन करते हुए सनकी आशिक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अब देखना है कि इस दोहरी हत्याकांड का उद्वेदन करने में पुलिस को कितना वक्त लगता है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें