पढ़ाई ठप, सत्र अधर में, चाईबासा का कोल्हान विश्वविद्यालय बना वीडियो कॉल यूनिवर्सिटी :- रामहरि गोप, लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, कोल्हान यूनिवर्सिटी प्रशासन रांची-जमशेदपुर से चला रहा ऑनलाइन राज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पढ़ाई ठप, सत्र अधर में, चाईबासा का कोल्हान विश्वविद्यालय बना वीडियो कॉल यूनिवर्सिटी :- रामहरि गोप, लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, कोल्हान यूनिवर्सिटी प्रशासन रांची-जमशेदपुर से चला रहा ऑनलाइन राज।, ID: 10138

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, जिसे कभी कोल्हान क्षेत्र की शैक्षणिक रीढ़ कहा जाता था, आज अपनी पहचान और गरिमा खो चुका है। मुख्यालय चाईबासा में मौजूद होने के बावजूद विश्वविद्यालय पूरी तरह बदहाल और पंगु स्थिति में है। कुलपति का आलीशान आवास तो चाईबासा में है, परंतु वे यहाँ रहते नहीं। यही नहीं, डीन, रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी और विभागाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदाधिकारी भी मुख्यालय से नदारद रहते हैं। विश्वविद्यालय का संचालन फोन कॉल और वीडियो कॉल के भरोसे किया जा रहा है। यह स्थिति कोल्हान जैसे पिछड़े क्षेत्र के लाखों छात्रों के साथ सीधा अन्याय और मजाक है।

इस गंभीर मामले पर एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने चाईबासा के उपायुक्त चंदन कुमार को झारखंड के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से माँग की गई है कि कुलपति और सभी शीर्ष प्रशासनिक पदाधिकारी तत्काल चाईबासा मुख्यालय में निवास और कार्य करें। डीन और विभागाध्यक्षों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य की जाए। विश्वविद्यालय में स्थायी प्रवक्ता की नियुक्ति की जाए। लंबित शैक्षणिक सत्रों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु विशेष रोडमैप बनाया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन पर निगरानी रखने के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की जाए और उसकी रिपोर्ट सीधे कुलाधिपति को सौंपी जाए। लापरवाह और गैर-जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

सच तो यह है कि विश्वविद्यालय का मुख्यालय चाईबासा अब लगभग वीरान पड़ा है। केवल परीक्षा नियंत्रक रिंकी दोराई ही नियमित रूप से दफ्तर में कार्यरत रहती हैं। प्रवक्ता तक की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे छात्रों, शोधार्थियों और मीडिया तक समय पर सही जानकारी नहीं पहुँच पाती। यह स्थिति किसी विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि एक मजाक और धोखाधड़ी जैसी है।

छात्रों और अभिभावकों की नाराजगी

इस लापरवाही का सबसे बड़ा खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है। कला स्नातक (बी.ए.), विज्ञान स्नातक (बी.एससी.), वाणिज्य स्नातक (बी.कॉम.), नर्सिंग, बी.एड., कला स्नातकोत्तर (एम.ए.), विज्ञान स्नातकोत्तर (एम.एससी.), वाणिज्य स्नातकोत्तर (एम.कॉम.), एम.एड. – लगभग सभी पाठ्यक्रमों के सत्र बेतहाशा विलंबित हैं।

परीक्षाएँ और परिणाम महीनों से लटके हुए हैं

छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ रहे हैं और उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। छात्रों का कहना है कि “हम मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय की लापरवाही ने हमारे कैरियर को बर्बाद कर दिया है। जब तक प्रशासन सुधरेगा, तब तक हम प्रतियोगी परीक्षाओं में पीछे रह जाएँगे।

अभिभावक भी बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि “हमने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेकर फीस भरी, लेकिन बदले में विश्वविद्यालय केवल वादे और देरी दे रहा है। यदि यही हाल रहा तो कोल्हान के बच्चों का भविष्य पूरी तरह चौपट हो जाएगा।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पढ़ाई ठप, सत्र अधर में, चाईबासा का कोल्हान विश्वविद्यालय बना वीडियो कॉल यूनिवर्सिटी :- रामहरि गोप, लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, कोल्हान यूनिवर्सिटी प्रशासन रांची-जमशेदपुर से चला रहा ऑनलाइन राज।, ID: 10138

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual