झारखंड में आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व खतरे में, भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर भाजपा की सरकार बनाएं – पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: झारखंड में आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व खतरे में, भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर भाजपा की सरकार बनाएं - पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन., ID: 10354

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

घाटशिला: घाटशिला के डाक बंगला रोड स्थित सभागार भवन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान धनी के व्यक्ति थे। उनकी सोच देशभक्ति का सोच था। देश भक्ति उनकी रगों में कूट-कूट कर भरी थी। उन्होंने देशभक्ति से पूरे देश के लोगों का एक जगह से नई दिशा देने के लिए जनसंघ का स्थापना किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि अंतिम व्यक्ति तक किस तरह सरकार के महत्व कांची योजनाओं का लाभ पहुंचा जा सके। जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा। तब तक इस देश का विकास संभव नहीं है। चंपई सोरेन ने कहा कि वर्तमान में नरेंद्र मोदी की सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासन करने वाली सोचकर पार्टी का गठन नहीं किया गया है। पार्टी का गठन करने का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचता है। कांग्रेस पार्टी कई वर्षों तक इस देश में राज किया। इस देश के लोगों ने कई वर्षों तक कांग्रेस को झेलने का काम किया। आज जो भी इस देश में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्हीं का दिन है। अगर कांग्रेस पार्टी चाहती तो देश को विभिन्न तरह की समस्याएं से कब का समाप्त कर देती। और देश विकास की गति में चल पड़ता। कांग्रेस ने हमेशा देश के समस्याओं को उलझा कर रख दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन को कुचलने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कोई कोड कसर नही छोड़ी है। झारखंड अलग राज्य भाजपा की ही देन है। वर्तमान में झारखंड सरकार की कोई सोच नहीं है। झारखंड के विकास के लिए झारखंड में बांग्लादेशियों कि घुसपैठ लगातार होते जा रहे हैं। झारखंड के आदिवासियों का अस्तित्व पूरी तरह खतरे में है। लेकिन आवाज उठाने के बाद भी झारखंड सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नही की जाती है। यह काफी गंभीर विषय है। अगर झारखंड के आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व को बचाना है, तो भाजपा की सरकार झारखंड में बनाना निहायत ही जरूरी है। इस कार्यक्रम में बाबूलाल सोरेन, चंडी चरण साव, लखन मारडी, दिनेश साव, जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ टीकु, शिव रातन अग्रवाल, महिला नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन, जिला परिषद सदस्य श्रीमती देवयानी मुर्मू , गीता मुर्मू, मनोज प्रताप सिंह, सुजन मन्ना सहित जिला परिषद सदस्य एवं पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री चपाई सोरेन का भाजपा युवा अध्यक्ष मंटू प्रजापति द्वारा किया गया भव्य स्वागत.घाटशिला स्थित एक होटल में कार्यक्रम के पूर्व भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उनके साथ आने वाले घाटशिला में यूपी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति ही विकास का आधार. – लखन मारडी.

इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मारडी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सबसे गरीब और पीछे खड़े व्यक्ति को रखकर ही विकास का खाका तैयार करना चाहिए।

झारखंड टाइगर के घाटशिला आगमन पर निश्चिता से दिशा और दशा की फिजाओं में परिवर्तन की बयार बहेगी – जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जिला परिषद सदस्य करण सिंह ने भी बीजेपी लिखित कमल फूल चिन्हित फोटो लगी माला कि पट्टिका गले में पहना किया स्वागत.

इस अवसर पर मंच से हटकर “देश लाइव” समाचार को जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ टिंकू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोल्हान ही नहीं अपितु राज्य में भी “झारखंड टाइगर” नाम से काफी वर्षों से जाना पहचाना मजबूती के साथ खड़े लोकप्रिय नाम के रूप में “फेमस” है।

चंपई सोरेन के घाटशिला आगमन से निश्चित तौर पर आगामी घाटशिला में होने वाले उपचुनाव की फिजा में दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण किरदार अदा करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री चपई सोरेन स्वयं पुराने और अनुभवी व्यक्तियों की व्यक्तित्व में खासकर संथाली वर्गों और आम लोगों में एक अलग ही पहचान रखते हुए जाना पहचाना नाम हैं। लोगों से अपनापन आत्मिकता से मिलना उनका यही अंदाज लोगों को बेहतर रूप से लुभाते हुए दिलों को छूते हुए भा रहा है। उनके द्वारा मुख्यमंत्री काल में रहते हुए लोगों के हितों के लिए बेहतरीन योजनाओं मैया सम्मान योजना 200 यूनिट बिजली फ्री आदि का सौगात दिया गया है। जो लोगों के जेहन में मुख्यमंत्री रहते समय किए गए कार्य अभी भी लोगों के मानस पटल पर अच्छी तरह अंकित रहते हुए याद है। उनके द्वारा किए गए कार्य को जनता भूली नहीं है।निश्चित रूप से पुरी संभावना ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आने वाले उपचुनाव में चंपई सोरेन दा को यहां की जनता उन्हे निराश नहीं करेगी।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: झारखंड में आदिवासी मूलवासी का अस्तित्व खतरे में, भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर भाजपा की सरकार बनाएं - पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन., ID: 10354

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual