साहिबगंज,, झारखंड : गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी साहिबगंज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया. कांग्रेस जिला कार्यालय में सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया.
इसके बाद कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज से पदयात्रा करते हुए गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गांधी जी की प्रतिमा के सामने कांग्रेसजनों ने जीवनभर सत्य और अहिंसा के रास्ते चलने की शपथ ली.
कांग्रेस कार्यालय में इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके नीति सिद्धांतों और आदर्शो पर चलने का आह्वान किया.
इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व ज़िला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा,मो.कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, इखलाक नदीम, राम श्रृंगार ओझा, मो.सलाहउद्दीन,मो. रिज़वान,अली कुरैशी,सुनील पासवान, सतीश पासवान, राम प्रवेश राय, गणेश मण्डल, दीपक कुमार राय, सागर मण्डल, लोकनाथ घोष सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Author: Desh Live News



