उमेश कांत गिरी
घाटशिला
घाटशिला में।स्वर्णरेखा नदी तट पर स्थित सूर्य मंदिर का 05 वां स्थापना द8वास्र्य काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर विकास परिषद गोपालपुर द्वारा पांचवी स्थापना दिवस भक्ति भाव आस्था श्रद्धा पूर्वक विधि सम्मत आरती हवन के साथ और महिलाओं द्वारा कीर्तन मंडली में भजन कीर्तन के भक्तिमय गीतों से गूंजयमान पैरों में थिरकते हुए उल्लासित रहा।

सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य की पूजन विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण तीन पुरोहितों शशिकांत झा, वाल्मीकि महापात्र एवं गुरु चरण महापात्र द्वारा शंखनाद करते हुए संपन्न की गई।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संरक्षक चूलाहाई राम, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत प्यारेलाल, सचिव राम जी मौर्य, कोषाध्यक्ष रत्न चटर्जी, सरक्षक योगेंद्र सिंह, रंजीत ठाकुर, रामेश्वर पांडे, बैजनाथ झाlवेद प्रकाश ओझा आदि उपस्थित रहे।
Author: Desh Live News



